‘घर-घर स्वदेशी’ अभियान और जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

राँची: मांडर प्रखंड के मुड़मा स्थित तिग्गा कॉम्प्लेक्स में शनिवार को भाजपा द्वारा “आत्मनिर्भर भारत संकल्पअभियान विषय पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ हुई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने की। मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय ने राज्य सरकार पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि स्वदेशी क्रांति और आत्मनिर्भर भारत के अभियान में बाधा डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल दिखावा कर रही है, जबकि असली काम किसानों, मजदूरों और छोटे उद्योगपतियों की मदद करना है।

पांडेय ने जोर देकर कहा कि स्वदेशी उत्पादन, ग्रामीण रोजगार और किसान हितों के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सुदर्शन भगत ने कहा, “स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर बनो” केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मार्ग है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे छोटे स्थानीय व्यवसायों को सहयोग दें और ‘घर-घर स्वदेशी’ अभियान के माध्यम से लोगों को भारतीय उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करें। वहीं सन्नी टोप्पो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” मिशन के माध्यम से विश्व में एक प्रमुख निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा, “झारखंड की मिट्टी में अपार संभावनाएं हैं।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 0; shaking: 0.0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.24842575, 0.54035795);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 39;

यहां का हुनर, संसाधन और परंपरा आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत हैं। अगर हम अपने राज्य के उत्पादों, हस्तशिल्प और कृषि वस्तुओं को अपनाएं, तो गांव-गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और झारखंड देश के स्वदेशी अभियान का नेतृत्व कर सकता है।” उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर पंचायत और गांव में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें।
भाजपा रांची जिला ग्रामीण के अध्यक्ष विनय महतो धीरज ने कहा,स्वदेशी अपनाना सिर्फ एक विचार नहीं, बल्कि हमारी पहचान और जिम्मेदारी है। अगर हम अपने ही राज्य और देश के उत्पादों, कारीगरों और उद्यमियों को अपनाएँ, तो न केवल हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान भी बढ़ेगा। हर घर में स्वदेशी का संदेश पहुँचाना अब हमारा कर्तव्य है और मैं सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूँ कि वे इस मिशन को पूरे जोश और संकल्प के साथ आगे बढ़ाएँ।” कार्यक्रम का संचालन सुदरकर चौबे ने किया। मौके पर सत्यदेव मुंडा, मनोज चौधरी, सुषमा देवी, संजीव तिवारी, विनम राज समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    आलीम-फ़ाज़िल विद्यार्थियों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता साफ़, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को काँग्रेस नेत्री ने दिया धन्यवाद

    रांची: झारखंड सरकार ने आलीम-फ़ाज़िल (Aalim-Fazil) डिग्रीधारक विद्यार्थियों के लिए सरकारी नौकरियों में अवसर उपलब्ध कराने का रास्ता खोल दिया है। सरकार के इस निर्णय से राज्य के हजारों विद्यार्थियों…

    Read more

    पिपरवार के कारो मे पुलिस और राहुल सिंह गिरोह के अपराधियों में हुई मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल

    रिपोर्ट,परवेज़ आलम चतरा :पिपरवार थाना क्षेत्र के कारो कॉलेज के पीछे मैदान मे पिपरवार पुलिस और कुख्यात अपराधी राहुल सिंह गिरोह के सदस्यों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। घटना उस…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed News

    आलीम-फ़ाज़िल विद्यार्थियों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता साफ़, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को काँग्रेस नेत्री ने दिया धन्यवाद

    पिपरवार के कारो मे पुलिस और राहुल सिंह गिरोह के अपराधियों में हुई मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल

    रांची के लतरातु डैम में पहली बार केज कल्चर से मत्स्य पालन की हुई शुरुआत

    चान्हो प्रखंड के टांगर और लुंडरी पंचायत भवन में लगा आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार कार्यक्रम

    उम्मीद पोर्टल- 2025 में डाटा अपलोड कराने हेतू प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन

    एनयूएसआरएल, रांची में “युवेंटस 2025” का समापन

    पशुपालन निदेशालय में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन पर एक दिवसीय कार्यशाला

    अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा उद्देश्य – बीडीओ बरुन कुमार

    Call Now
    WhatsApp
    error: Content is protected !!