वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को मिली गति, सात पंचायतों के 3500 लोगों ने किया हस्ताक्षर

जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी बोले जनता अब वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार चल रहे वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत कुडू प्रखंड में कांग्रेस कमेटी द्वारा हस्ताक्षर अभियान की जोरदार शुरुआत की गई। यह अभियान कूड़ु सहित पूरे जिले में लोकतंत्र बचाने और मतदाताओं की आवाज को सशक्त करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जिसमें कूड़ु प्रखण्ड में अभियान की मॉनिटरिंग कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष सह कूड़ु प्रभारी मोजम्मिल अंसारी कर रहे हैं, जो लगातार कार्यकर्ताओं के बीच रहकर अभियान की प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं।

उन्होंने बताया कि कुडू प्रखंड में अभियान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान पूर्वी मंडल अध्यक्ष सेराजुल अंसारी ने अपने क्षेत्र के सात पंचायतों में कुडू, टाटी, जिंगी, उडुमुडु, पंडरा, चन्दलासो और ककड़गड़ के कुल 500-500 लोगों द्वारा हस्ताक्षरित कॉपी जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी को सौंपी। जिसमें कुल मिलाकर लगभग 3500 लोगों ने अपने हस्ताक्षर कर भाजपा सरकार की कथित वोट चोरी के खिलाफ आवाज बुलंद की। वहीं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष द्वारा उनके क्षेत्र की सात पंचायतों से प्राप्त हस्ताक्षर कॉपी आगामी कल सौंपे जाने की बात कही गई। मौके पर मोजम्मिल अंसारी ने कहा देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब जनता खुद आगे बढ़कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए कलम उठा रही है। वोट चोरी जनता के विश्वास और संविधान के साथ धोखा है। अब जनता गद्दी पर बैठे वोट चोरों को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आगे बताया कि यह सभी हस्ताक्षर कॉपी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखेर भगत को सौंपी जाएगी, जो आगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को प्रेषित करेंगे। मोज़म्मिल अंसारी ने इस अवसर पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष सेराजुल अंसारी और उनकी टीम की सराहना की तथा कहा कि कांग्रेस का यह अभियान आने वाले दिनों में जिले के हर पंचायत तक पहुंचाया जाएगा।इस मौके पर सिराज अंसारी, असलम अंसारी, महबूब अंसारी सहित अन्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ‘घर-घर स्वदेशी’ अभियान और जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    राँची: मांडर प्रखंड के मुड़मा स्थित तिग्गा कॉम्प्लेक्स में शनिवार को भाजपा द्वारा “आत्मनिर्भर भारत संकल्पअभियान विषय पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हर घर स्वदेशी, घर घर…

    Read more

    घाटशिला उपचुनाव दो विचारधाराओं का महायुद्ध। जुनैद अनवर

    झमूमो के केंद्रीय सदस्य जुनैद अनवर का घाटशीला विधान सभा में तूफानी दौरा कई सभाओं को संबोधित कियाझारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्यासी के पक्छ में जनसभा को सम्बोधित करते हुवे उन्होंने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed News

    झारखंड कैबिनेट में मांडर विधानसभा क्षेत्र के कैम्बो मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना पर लगी मुहर,

    कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया चान्हो प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण

    एनएच 39 पथ ब्राम्बे में सड़क दुर्घटना, एक की गई जान ,दूसरा गंभीर

    विधायक टाइगर जयराम महतो,और प्रत्याशी रामदास मुर्मू, के कार के ऊपर बैठकर चुनाव प्रचार करने पर डीसी ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

    वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को मिली गति, सात पंचायतों के 3500 लोगों ने किया हस्ताक्षर

    दीपावली पर मांडर और चान्हो प्रखंड की जनता को करोड़ों की योजना का सौगात

    Call Now
    WhatsApp
    error: Content is protected !!