झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली ने की चान्हो प्रखंड समिति के गठन को लेकर की बैठक

अध्यक्ष – मकबुल अहमद आजाद
सचिव – श्रीमती पुनीत कुजूर
उपाध्यक्ष – श्री इमरान अंसारी और रमीज रजा का चयन किया गया।

Ranchi: चान्हो: रविवार दोपहर तीन बजे से कझामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम की अध्यक्षता मे चान्हो प्रखंड समिति के गठन को लेकर एक बैठक टांगर पंचायत भवन मे संपन्न हुई।

इस बैठक मे मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा जिला संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता जयवंत तिग्गा बीरू तिर्की संध्या गुड़िया, सोनू मुंडा, झब्बूलाल महतो, एवं जिला के वरिष्ठ सदस्य आफताब आलम, परवेज आलम गुड्डू, बुढ़मू प्रखंड संयोजक प्रमुख भुनेश्वर साहू, राजेश सिंह, गोपाल पांडेय, मकबूल अहमद आजाद, मकेश्वर महली, मनिंदर सिंह, मोइन आलम, नुसरत परवीन, विजय महतो, राकेश, इमरान अंसारी, सूरज मुंडा, रमीज राजा के साथ प्रखंड व पंचायतों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक का संचालन जिला संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता जी ने किया। बैठक को झामुमो के केंद्रीय सदस्यगण, जिला संयोजक मंडली के सदस्यगण, जिला के वरिष्ठ नेता एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारीगणों ने संबोधित किया, साथ ही झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का संगठन पंचायत स्तर मे गांव गांव तक कैसे और भी सशक्त हो इसको लेकर कार्यकताओं को जागरूक किया। बैठक मे राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व मे राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचे इसपर भी चर्चा हुई।


इस अवसर पर झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी ने कहा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी के सांगठनिक प्रक्रिया के तहत रांची जिला संयोजक मंडली द्वारा चान्हो प्रखंड गठन हेतु आज हमलोग बैठक कर रहे हैं। हमे चान्हो प्रखंड मे झामुमो को और भी सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व मे राज्य सरकार के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से राज्य मे एक नई हवा बह रही है। हमे यह भी सुनिश्चित करना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुंचे, प्रमुख रूप से आप सभी आई हुई महिलाएं भी यह देखें कि मईया सम्मान योजना का लाभ हर योग्य महिला को मिले।

बैठक मे सर्वसम्मति से चुनाव द्वारा चान्हो प्रखंड समिति का गठन किया गया। जो इस प्रकार है।

अध्यक्ष – मकबुल अहमद आजाद
सचिव – श्रीमती पुनीत कुजूर
उपाध्यक्ष – श्री इमरान अंसारी और रमीज रजा का चयन किया गया।


नवगठित चान्हो प्रखंड समिति के चयनित सभी पदाधिकारियों को जिला संयोजक मंडली के सदस्यों ने माला व पार्टी का अंगवस्त्र (पट्टा) पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। नवगठित चान्हो प्रखंड समिति की अनुशंसा करते हुए जिला संयोजक मंडली उसे अनुमोदन के लिए केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजेगी। जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी ने नवगठित समिति को निर्देश दिया कि 15 दिनों के अंदर पूरी कमिटी का विस्तार करके 51 सदस्यीय प्रखंड समिति की सूची जिला संयोजक मंडली को सौंपे। जिससे आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

  • Related Posts

    ‘घर-घर स्वदेशी’ अभियान और जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    राँची: मांडर प्रखंड के मुड़मा स्थित तिग्गा कॉम्प्लेक्स में शनिवार को भाजपा द्वारा “आत्मनिर्भर भारत संकल्पअभियान विषय पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हर घर स्वदेशी, घर घर…

    Read more

    घाटशिला उपचुनाव दो विचारधाराओं का महायुद्ध। जुनैद अनवर

    झमूमो के केंद्रीय सदस्य जुनैद अनवर का घाटशीला विधान सभा में तूफानी दौरा कई सभाओं को संबोधित कियाझारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्यासी के पक्छ में जनसभा को सम्बोधित करते हुवे उन्होंने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed News

    झारखंड कैबिनेट में मांडर विधानसभा क्षेत्र के कैम्बो मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना पर लगी मुहर,

    कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया चान्हो प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण

    एनएच 39 पथ ब्राम्बे में सड़क दुर्घटना, एक की गई जान ,दूसरा गंभीर

    विधायक टाइगर जयराम महतो,और प्रत्याशी रामदास मुर्मू, के कार के ऊपर बैठकर चुनाव प्रचार करने पर डीसी ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

    वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को मिली गति, सात पंचायतों के 3500 लोगों ने किया हस्ताक्षर

    दीपावली पर मांडर और चान्हो प्रखंड की जनता को करोड़ों की योजना का सौगात

    Call Now
    WhatsApp
    error: Content is protected !!