मुखिया पति ने बात करने पर कहा कि आरोपी बेबुनियाद है जिन लोगों ने आरोप लगाया है उनका नाम प्रतीक्षा सूची में नहीं है

आरोप है गंभीर आरोप साबित हुआ तो जा सकती है सदस्यता
राँची/चान्हो : प्रखंड के पतरातू पंचायत के मुखिया पति सूर्या मुंडा पर अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 15-15 हजार रुपये वसूलने के आरोप लगाते हुए कई ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन दिया है। पतरातू पंचायत के गौरी देवी, अवंती उरांव, प्रह्लाद उरांव, रामलखन उरांव सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में आरोप है कि पंचायत के मुखिया सुनीता देवी के पति सूर्या मुंडा ने उनसे एक साल पहले अबुवा आवास का लाभ दिलाने के नाम पर रुपये लिये थे। कई लोगों ने यह पैसा उन्हें बकरी व अन्य सामान बेचकर दिये थे। पैसा देने के एक साल बाद भी जब उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला, तो उनलोगों ने सूर्या मुंडा से पैसे वापस मांगे। सूर्या मुंडा ने ग्रामीणों से कहा कि अब अबुवा आवास योजना बंद हो गयी है। और आपका पैसा हम ब्लॉक कर्मियों को दे दे दिये हैं। सिर्फ मेरे पास 3000 रुपये शेष हैं। उसे वापस कर देंगे। भुक्तभोगी ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई कर बीडीओ से योजना देने के नाम पर लिये गये पैसे को वापस दिलाने की गुहार लगायी है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी को मुखिया ने दिया स्पष्टीकरण का जवाब
मुखिया पति सूर्य मुंडा ने फोन पर बात करने पर बताया कि जिन लोगों ने आरोप लगाया गया है उनका प्रतीक्षा सूची में भी नाम नहीं है इसलिए हम उनको आवास उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं जिसके कारण ऐसे मामले सामने आए हैं स्पष्टीकरण का जवाब प्रखंड विकास पदाधिकारी को दे दिया गया है।

इस मामले पर आरटीआई कार्यकर्ता जियाउल हक ने चान्हो प्रखंड विकास पदाधिकारी को मामले से अवगत कराते हुए गहनता सेमामले की जांच कर कार्रवाई करने का आग्रह किया है जियाउल हक ने बताया कि अगर मामले पर सही से जांच किया गया तो मुखिया की सदस्यता रद्द हो सकती है और जेल जाने का भी नौबत आ सकता है।




