केंद्र सरकार ने जो विधेयक पारित किया है, खुल्लम खुल्ला उलंघन है।

लोहरदगा: झामुमो जिला समिति के जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के अगुवाई में रविवार को हजारों कार्यकर्ताओं ने शहरी क्षेत्र के पावर गंज चौक लोहरदगा में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि 20 अगस्त को केंद्र सरकार द्वारा संसद में एक ऐसा विधेयक प्रस्तुत किया गया है, जो भारतीय संविधान के मूल सिद्धांत जब तक दोष सिद्ध न हो, आरोपी निर्दोष होता है’ का खुला उल्लंघन करता है। यह विधेयक जनप्रतिनिधियों को उनके संवैधानिक दायित्वों से वंचित कर, जनता के जनादेश का अपमान करता है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपने विपक्षियों को कमजोर करने हेतु केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से किसी भी जनप्रतिनिधि को 30 दिनों से अधिक न्यायिक हिरासत में रखकर, उन्हें पद छोड़ने के लिए बाध्य किया जा सकता है,भले ही वे दोषी न हों। यह न केवल लोकतंत्र की आत्मा पर आघात है, बल्कि जनता को भ्रमित करने की एक सुनियोजित साजिश भी है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक साफ दर्शाता है कि सत्ता की लालसा में भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है। झामुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड सहित पूरे देश में इस तानाशाही प्रवृत्ति के खिलाफ गहरा जनाक्रोश व्याप्त है। मौके पर जिला सचिव अनिल उरांव, महिला नेत्री नीरू सानती भगत युवा जिलाध्यक्ष अजय उरांव, महिला जिला अध्यक्ष राधा तिर्की जेएमएम नेता जुनेद अनवर नगर के अकास साहू मोनू अंसारी अहद ख़ान दीपक कुमार संतोष कुमार सेन्हा प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर राम,किस्को प्रखंड विनेश कुमार गुप्ता, भंडरा प्रखण्ड अध्यच परवेज अंसारी कुडू संकर उराव मुस्ताक आलम महिला जिला सह सचिव फातिमा प्रवीण, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सतीम टोप्पो, सचिव बबलू खान, छात्र जिलाध्यक्ष मुंजनी कुमार, सचिव संतोष उरांव, सुमन देवी, बदो उरांव, बालमुकुंद लोहारा शीला उरांव, तितो उरांव, दीपक खाखा, सुनील खाखा, अनिल उरांव, फागू उरांव, विनय खाखा, जमीरूल खान, अशरफ अंसारी, लक्ष्मण लोहारा, आदिल निर्भय कुजूर, मुज्तबा अशरफ, मोईन अंसारी, अन्नद कुमार अख्तर अंसारी विनय कुमार आकाश गुप्ता साकिर अंसारी आशुतोष कुमार नायक कुमार संतोष यादेव हसनैन अंसारी मोनू कुमार बिजय कुमार अफरोज अंसारी, विजय कुमार, संदीप कुमार, रोशन ठाकुर, मोनू कुमार, दीपक कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

  • Related Posts

    आलीम-फ़ाज़िल विद्यार्थियों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता साफ़, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को काँग्रेस नेत्री ने दिया धन्यवाद

    रांची: झारखंड सरकार ने आलीम-फ़ाज़िल (Aalim-Fazil) डिग्रीधारक विद्यार्थियों के लिए सरकारी नौकरियों में अवसर उपलब्ध कराने का रास्ता खोल दिया है। सरकार के इस निर्णय से राज्य के हजारों विद्यार्थियों…

    Read more

    पिपरवार के कारो मे पुलिस और राहुल सिंह गिरोह के अपराधियों में हुई मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल

    रिपोर्ट,परवेज़ आलम चतरा :पिपरवार थाना क्षेत्र के कारो कॉलेज के पीछे मैदान मे पिपरवार पुलिस और कुख्यात अपराधी राहुल सिंह गिरोह के सदस्यों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। घटना उस…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed News

    आलीम-फ़ाज़िल विद्यार्थियों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता साफ़, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को काँग्रेस नेत्री ने दिया धन्यवाद

    पिपरवार के कारो मे पुलिस और राहुल सिंह गिरोह के अपराधियों में हुई मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल

    रांची के लतरातु डैम में पहली बार केज कल्चर से मत्स्य पालन की हुई शुरुआत

    चान्हो प्रखंड के टांगर और लुंडरी पंचायत भवन में लगा आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार कार्यक्रम

    उम्मीद पोर्टल- 2025 में डाटा अपलोड कराने हेतू प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन

    एनयूएसआरएल, रांची में “युवेंटस 2025” का समापन

    पशुपालन निदेशालय में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन पर एक दिवसीय कार्यशाला

    अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा उद्देश्य – बीडीओ बरुन कुमार

    Call Now
    WhatsApp
    error: Content is protected !!