15 अगस्त को राज्यपाल मोरहाबादी में फहराएंगे तिरंगा ये है वजह

Ranchi: स्वतंत्रता दिवस पर इस साल रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में 15 अगस्त को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार झंडोत्तोलन करेंगे। परंपरा के अनुसार इस मुख्य राजकीय समारोह में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में मुख्यमंत्री के द्वारा और उप राजधानी दुमका में राज्यपाल के द्वारा झंडोत्तोलन किया जाता है। वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची में राज्यपाल और दुमका में मुख्यमंत्री के द्वारा तिरंगा फहराया जाता है। लेकिन इस साल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध-कर्म में व्यस्त हैं। और यही कारण है कि वे इस बार झंडोत्तोलन नहीं कर रहे हैं।

बता दें कि वे 16 अगस्त तक नेमरा रहेंगे और अपने पिता के श्राद्ध-कर्म कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। और यही कारण है कि में राज्य सरकार ने राज्यपाल को इस मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन का दायित्व सौंपने का निर्णय लिया है।वहीं दुमका में प्रमंडलीय आयुक्त को यह दायित्व सौंपने पर सहमति बनी है। हालांकि इस बात की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन राजभवन को इस विषय पर आग्रह प्रस्ताव भेज दिया गया है। बात दें कि राज्यपाल वर्तमान में राज्य से बाहर हैं। उनकी सहमती के बाद ही इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

  • Related Posts

    ‘घर-घर स्वदेशी’ अभियान और जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    राँची: मांडर प्रखंड के मुड़मा स्थित तिग्गा कॉम्प्लेक्स में शनिवार को भाजपा द्वारा “आत्मनिर्भर भारत संकल्पअभियान विषय पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हर घर स्वदेशी, घर घर…

    Read more

    घाटशिला उपचुनाव दो विचारधाराओं का महायुद्ध। जुनैद अनवर

    झमूमो के केंद्रीय सदस्य जुनैद अनवर का घाटशीला विधान सभा में तूफानी दौरा कई सभाओं को संबोधित कियाझारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्यासी के पक्छ में जनसभा को सम्बोधित करते हुवे उन्होंने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed News

    झारखंड कैबिनेट में मांडर विधानसभा क्षेत्र के कैम्बो मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना पर लगी मुहर,

    कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया चान्हो प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण

    एनएच 39 पथ ब्राम्बे में सड़क दुर्घटना, एक की गई जान ,दूसरा गंभीर

    विधायक टाइगर जयराम महतो,और प्रत्याशी रामदास मुर्मू, के कार के ऊपर बैठकर चुनाव प्रचार करने पर डीसी ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

    वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को मिली गति, सात पंचायतों के 3500 लोगों ने किया हस्ताक्षर

    दीपावली पर मांडर और चान्हो प्रखंड की जनता को करोड़ों की योजना का सौगात

    Call Now
    WhatsApp
    error: Content is protected !!