संविधान में जिस भारत की कल्पना की गयी है उसके निर्माण के लिए हमारी सामुहिक जिम्मेदारी: नितिन पराशर

राँची:मांडर कन्दरी स्थित भारथी ग्रुप आॅफ इंस्टीच्यूशन द्वारा संचालित भारथी काॅलेज आॅफ एजुकेशन में दिनांक 26.01.2025 को 76 वाँ दिवस मनाया गया। झंडोतोलन संस्थान के सचिव नितिन पराशर के द्वारा किया गया। झंडोतोलन के पश्चात कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के सचिव श्री नितिन पराशर तथा शैक्षणिक सचिव सह प्राचार्या श्रीमती  दीपाली पराशर उपस्थित थी। संस्थान के सचिव श्री नितिन पराशर ने कहा कि संविधान में जिस भारत की कल्पना की गयी है उसके निर्माण के लिए हमारी सामुहिक जिम्मेदारी है। हमें यह नही भूलना चाहिए कि स्वतंत्रता ने हमारा दायित्व को और बढ़ा दिया है। संस्थान की शैक्षणिक सचिव सह भारथी काॅलेज आॅफ एजुकेशन की प्राचार्या श्रीमति डाॅ॰ दीपाली पराशर ने कहा कि आज देश में संविधान के लागू होने के 75 वर्ष पूरा होने के बाद भी इस बात का आकलन करने की जरूरत है कि भारत देश का अंतिम व्यक्ति संविधान में दिये गये अधिकारों को हासिल कर पाया है या नहीं इस रूप में हम सभी का दायित्व और भी बढ़ जाता है। संस्थान के छात्र कल्याण अध्यक्ष डाॅ॰ उपेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि देश में संविधान सर्वोच्च है हमें इसकी रक्षा तथा पालन करना चाहिए तभी अशिक्षा, गरीबी, बेरोजगारी, जैसी समस्याओं से निपटा जा सकता है। कार्यक्रम में बी॰एड॰, डी॰एल॰एड॰, नर्सिंग, फार्मेसी के छात्र-छात्राओं के द्वारा देश भक्ति संगीत, नाटक नृत्य, इत्यादि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। मौके पर बी॰एड॰ विभागाध्यक्ष श्री राकेश कुमार राय, आइ॰क्यू॰ए॰सी॰ काॅर्डिनेटर मनोज कुमार गुप्ता व्याख्याता रिभा कुमारी, डाॅ॰ अमित कुमार, डाॅ॰ शिव्या सक्सेना, डाॅ॰ जलिस अहमद, कार्यालय अध्यक्ष एस०एन० सहाय शिक्षकेतर कर्मचारी तुलसी दास, चंदन कुमार, सलमान, इमरोज आदि उपस्थित थे। 11 से 13 जनवरी 2025 तक होने वाले तीनदिसीय वार्षिक खेल के विजेता को मेडल व सार्टिफिकेट प्रदान किया गया। मंच संचालन तन्नू कुमारी तथा रितिका राजश्री के द्वारा किया गया।

Related Posts

‘घर-घर स्वदेशी’ अभियान और जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

राँची: मांडर प्रखंड के मुड़मा स्थित तिग्गा कॉम्प्लेक्स में शनिवार को भाजपा द्वारा “आत्मनिर्भर भारत संकल्पअभियान विषय पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हर घर स्वदेशी, घर घर…

Read more

घाटशिला उपचुनाव दो विचारधाराओं का महायुद्ध। जुनैद अनवर

झमूमो के केंद्रीय सदस्य जुनैद अनवर का घाटशीला विधान सभा में तूफानी दौरा कई सभाओं को संबोधित कियाझारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्यासी के पक्छ में जनसभा को सम्बोधित करते हुवे उन्होंने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed News

झारखंड कैबिनेट में मांडर विधानसभा क्षेत्र के कैम्बो मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना पर लगी मुहर,

कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया चान्हो प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण

एनएच 39 पथ ब्राम्बे में सड़क दुर्घटना, एक की गई जान ,दूसरा गंभीर

विधायक टाइगर जयराम महतो,और प्रत्याशी रामदास मुर्मू, के कार के ऊपर बैठकर चुनाव प्रचार करने पर डीसी ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को मिली गति, सात पंचायतों के 3500 लोगों ने किया हस्ताक्षर

दीपावली पर मांडर और चान्हो प्रखंड की जनता को करोड़ों की योजना का सौगात

Call Now
WhatsApp
error: Content is protected !!