लोहरदगा जिला में 50 हजार नये सदस्यों को झामुमो से जोड़ा जाएगा-मोज्जमिल अहमद।

झामुमो की जिला कार्यालय में संयोजक मंडली की बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान को सफल बनाने बनाई गई हेतु रणनीति।

केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोहरदगा जिला कार्यालय में संयोजक मंडली की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। यहां पर बैठक की अध्यक्षता संयोजक प्रमुख मोजम्मिल अहमद ने की। इस बीच बैठक में चर्चा की गई कि केंद्रीय समिति के आदेशानुसार लोहरदगा जिला में पार्टी के सदस्यता अभियान एवं पंचायत एवं प्रखंड स्तरीय कमेटी का पूर्नगठन और बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतु रणनीति तैयार की गई। इधर बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संयोजक प्रमुख मोजम्मिल अहमद ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता बूथ व पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर एकजुटता दिखाते हुए युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले एक महीने के अंदर लोहरदगा जिले में सभी पंचायत एवं वार्ड समितियों का पूनर्गठन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रखंड, नगर और महानगर समितियों का भी गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए सभी संयोजक सदस्य बूथ स्तर तक जाएंगे और नए सदस्य जोड़ने का काम करेंगे। इधर सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतु हर प्रखण्ड में प्रभारी का चयन किया गया। जिसमें पेशरार प्रखंड में राधा तिर्की एवं बालमुकुंद लोहरा को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही भंडरा व लोहरदगा सदर प्रखंड की जिम्मेदारी अनिल उरांव व समीद अंसारी को दी गई है। वहीं जिले के सेन्हा प्रखंड में सतीम टोप्पो व सरिता भगत को बागडोर सौंपा गया है। इसी तरह किस्को प्रखंड के लिए अजय उरांव व अख्तर अंसारी को प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं कुड़ू नगर के लिए तिवारी उरांव को प्रभारी बनाया गया। इस बीच सभी को संयोजकों को संयोजक प्रमुख मोजम्मिल अहमद ने बधाई दी और कहा कि हमारी पार्टी लोहरदगा में काफी मजबूत है। उन्होंने कहा कि लोग अब झामुमो से जुड़ना चाहते हैं। मोजम्मिल अहमद ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन की लोकप्रियता पूरे झारखंड प्रदेश वासियों में है। उन्होंने कहा कि हम बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करेंगे और सभी वर्गों और उम्र के लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। जल्द ही जिला के नेताओं सहित प्रखंड और पंचायत के नेताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। यहां पर बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक सदस्य अनिल उरांव ने कार्यकर्ताओं से अपील की और कहा कि वे बिना किसी भेद-भाव के ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ें। इस बीच बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि केंद्रीय समिति के आदेशानुसार पार्टी हित में कार्य किया जाएगा और लोहरदगा जिले में पचास हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में संयोजक सदस्य अनिल उरांव, समिद अंसारी राधा तिर्की, सरिता भगत, अख्तर अंसारी, सतीम टोप्पो, बालमुकुंद लोहरा युवंती देवी बरखा रानी अफरोज अंसारी परवेज अंसारी सजद अंसारी राजकिशोर राम सुषमा देवी सायमानंद लोहारा संकर उराव अजय उराव तिवारी उराव सहित पार्टी के सभी प्रखंड एवं जिले के पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Related Posts

‘घर-घर स्वदेशी’ अभियान और जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

राँची: मांडर प्रखंड के मुड़मा स्थित तिग्गा कॉम्प्लेक्स में शनिवार को भाजपा द्वारा “आत्मनिर्भर भारत संकल्पअभियान विषय पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हर घर स्वदेशी, घर घर…

Read more

घाटशिला उपचुनाव दो विचारधाराओं का महायुद्ध। जुनैद अनवर

झमूमो के केंद्रीय सदस्य जुनैद अनवर का घाटशीला विधान सभा में तूफानी दौरा कई सभाओं को संबोधित कियाझारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्यासी के पक्छ में जनसभा को सम्बोधित करते हुवे उन्होंने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed News

झारखंड कैबिनेट में मांडर विधानसभा क्षेत्र के कैम्बो मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना पर लगी मुहर,

कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया चान्हो प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण

एनएच 39 पथ ब्राम्बे में सड़क दुर्घटना, एक की गई जान ,दूसरा गंभीर

विधायक टाइगर जयराम महतो,और प्रत्याशी रामदास मुर्मू, के कार के ऊपर बैठकर चुनाव प्रचार करने पर डीसी ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को मिली गति, सात पंचायतों के 3500 लोगों ने किया हस्ताक्षर

दीपावली पर मांडर और चान्हो प्रखंड की जनता को करोड़ों की योजना का सौगात

Call Now
WhatsApp
error: Content is protected !!